24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली,। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की ऐलान कर दिया। राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। ईसीआई के मुताबिक 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में राज्ससभा चुनाव होना हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटें, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, ओडिशा की 4, असम की 3, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए यह चुनाव कराया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, तिरुचि शिवा, साकेत गोखले, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, भगवत किशनराव कराड, ममता मोहंता, रामेश्वर तेली, इंदु बाला गोस्वामी, कवि तेजपाल सिंह तुलसी, एनआर एलंगो, अमरेंद्र धारी सिंह और किरण चौधरी का राज्यसभा सदस्य के रूप में वर्तमान कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए आयोग की ओर से ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ईसीआई ने साफ किया है कि बैलेट पेपर पर मार्क के लिए सिर्फ रिटर्निंग ऑफिसर से मिले बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने चुनाव से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की बात कही है। उसने कहा कि राज्यसभा चुनाव की ईमानदारी बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाएगी।
