अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
नई दिल्ली,। संसद के बजट सत्र के दौरान राजनीतिक तनातनी और बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की। रिजिजू ने यह बयान बजट सत्र के 11वें दिन सदन में प्रवेश से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। रिजिजू ने आरोप लगाया कि करीब 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में पहुंचे और अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी स्थिति को शांत करने की कोशिश नहीं की। रिजिजू के मुताबिक, “विपक्ष के व्यवहार से स्पीकर बेहद आहत हैं।” उन्होंने राहुल गांधी के उस कथित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। रिजिजू ने कहा, जब तक स्पीकर की अनुमति नहीं होती, कोई भी सदस्य सदन में नहीं बोल सकता। प्रधानमंत्री भी स्पीकर की अनुमति से ही बोलते हैं। सदन की कार्यवाही नियमों और परंपराओं के तहत चलती है। नोटिस में कई तकनीकी खामियां उधर, लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से यह दावा भी सामने आया है कि लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई तकनीकी खामियां पाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस में कई जगह गलत तारीखें दर्ज हैं और प्रारूप संबंधी त्रुटियां भी हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, नियमों के तहत ऐसे नोटिस को खारिज किया जा सकता था। हालांकि, बताया गया है कि स्पीकर ओम बिरला ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि नोटिस में मौजूद कमियों को दूर कराने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए।
