जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
इंदौर 31 जनवरी, 2022
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आज विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के कार्य में लापरवाही करना पाये जाने पर छावनी स्थित बेगम खान बहादुर विद्यालय को सील किया गया। अपर कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बेगम खान बहादुर विद्यालय में 15 से 17 वर्ष तक के 414 बच्चे प्रवेशित है। इनमें से 116 बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है। ज्ञात रहे कि कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज सम्पन्न हुई टीएल बैठक में निर्देश दिये थे कि ऐसे स्कूल जिन्होंने बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही की है, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये।
आकस्मिक जांच का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।
