ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
मुंबई । अंतर्राष्ट्रीय एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत मशहूर ड्रमर डेव मोरेना से ड्रम बजाना सीख रही हैं। वीडियो में वे उत्साह के साथ डेव से कहती हैं, मुझे भी ड्रम बजाना सीखाएं। इसके बाद वे ड्रम स्टिक्स हाथ में पकड़े हुए हैं और डेव मोरेनो के साथ ट्रेनिंग ले रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, महान ड्रमर डेव मोरेनो से ड्रम बजाने की ट्रेनिंग ले रही हूं। बता दें कि डेव मोरेनो जाने माने अमेरिकी ड्रमर, संगीतकार, गीतकार और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से ब्रूस डिकिंसन और पडल ऑफ मड बैंड के साथ काम करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वे लॉस एंजेलिस में अपना स्टूडियो चलाते हैं और लोगों को ड्रम सिखाने का भी काम करते हैं। अभिनेत्री का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री अक्सर नए-नए पैशन को भी अपनाती रहती हैं। पहले वे योगा और फिटनेस को लेकर एक्टिव रहती थीं, अब ड्रम बजाना उनका नया शौक बन गया है। मल्लिका शेरावत ने काफी समय तक बॉलीवुड में काम करने के बाद हॉलीवुड की तरफ रुख किया। उन्होंने वहां के कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अभिनेत्री ने हॉलीवुड में ग्लोबल सुपरस्टार ब्रूनो मार्स के साथ म्यूजिक वीडियो में कैमियो रोल से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म द मिथ, पॉलिटिक्स ऑफ लव, और टाइम रेडर्स में भी काम किया और विदेश में अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके बाद उन्होंने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी की थी।
