प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच मनाएंगे दीपावली
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
Spread the love भोपाल, 07 नवंबर । मध्य...
मुंबई l मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक दिलीप का विनम्र और मज़ेदार अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है और उनके व्यक्तित्व ने उन्हें सोशल मीडिया पर जल्दी ही पॉपुलर बना दिया है। हाल ही में फराह और दिलीप बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचे, जहां का व्लॉग फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। व्लॉग के दौरान दिलीप को लेकर जो खुलासा हुआ, उसने फराह को भी चौंका दिया। दरअसल, प्रणित के पिता ने दिलीप से पूछा कि क्या उन्होंने हाल ही में कोई बड़ी कार खरीदी है, जिसे उनके एक वीडियो में देखा गया था। फराह ने मजाक में कहा कि दिलीप अभी भी टू-व्हीलर इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद फराह ने दिलीप से सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने सच में अपनी कार खरीदी है, तो दिलीप ने हंसते हुए कहा, “आपकी बीएमडब्ल्यू वाली है ना!” इस पर प्रणित ने मजाक में कहा कि दिलीप को अपने गांव में सबको बताना चाहिए कि बीएमडब्ल्यू अब उनकी अपनी है। जब प्रणित के पिता ने कहा कि उन्होंने दिलीप को कार में ड्राइवर के साथ देखा था, तो फराह हैरान रह गईं और बोलीं, “ड्राइवर भी था? उबेद और ये दोनों लोनावला में कहां घूम रहे थे?” दिलीप ने मुस्कुराते हुए चुप्पी साध ली। इसके पहले दिलीप ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली में सिर्फ 300 रुपये से अपने काम की शुरुआत की थी। फराह ने खुलासा किया कि उनके साथ काम शुरू करते समय दिलीप की शुरुआती सैलरी 20,000 रुपये थी, जो अब काफी बढ़ गई है। इसके अलावा, फराह ने बताया कि उनके यूट्यूब व्लॉग्स से होने वाली कमाई में दिलीप को भी एक्स्ट्रा पेमेंट या हिस्सा मिलता है। फराह और दिलीप का यह नया व्लॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस दिलीप की मासूमियत और विनम्रता के साथ-साथ उनके कार और सैलरी से जुड़े खुलासों को काफी पसंद कर रहे हैं। यह व्लॉग साबित करता है कि दिलीप की लोकप्रियता फराह के कंटेंट का अहम हिस्सा बन चुकी है और उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है। बता दें कि फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। फराह अपने व्लॉग में स्टार्स के घर जाकर उनके साथ कुकिंग, मस्ती और बातचीत करती हैं, लेकिन हमेशा उनके कुक दिलीप पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं।
