ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में...
Spread the love उज्जैन, 31 अक्टूबर । बॉलीवुड...
Spread the loveराशिफल : 31 अक्टूबर, 2026 राशिफल...
इंदौर, 14 जनवरी, 2025: भारत के अग्रणी क्रिप्टो वायदा एवं विकल्प (फ्यूचर और ऑप्शन – एफएंडओ) एक्सचेंज, डेल्टा एक्सचेंज ने दिसंबर 2025 तक औसतन 5 अरब डॉलर का दैनिक कारोबार दर्ज किया है। इससे स्पष्ट है कि पूरे देश में क्रिप्टो डेरिवेटिव को तेज़ी से अपनाया जा रहा है और इंदौर इस लिहाज़ से मध्य भारत में महत्वपूर्ण बाज़ार के रूप में उभर रहा है।
डेल्टा एक्सचेंज ट्रेडर को क्रिप्टो लिए बगैर क्रिप्टो फ्यूचर और ऑप्शन कारोबार करने में मदद करता है, क्योंकि सभी अनुबंधों का निपटान रुपये में होता है और केवल रुपये में ही जमा स्वीकार किया जाता है, जो भारतीय बैंकों के पास सुरक्षित रूप से रखा जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर कम मार्जिन की ज़रूरत होती है, जिससे ट्रेडर को पूंजी दक्षता बढ़ाने में मदद मिलती है और यह ऐसा लाभ है जो इंदौर जैसे शहरों में सक्रिय ट्रेडर के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है।
डेल्टा एक्सचेंज ने, हाल ही में, स्ट्रैडल कॉन्ट्रैक्ट पेश किए हैं, जिससे ऑप्शन ट्रेडर दैनिक एक्सपायरी पर बीटीसी और ईटीएच के उतार-चढ़ाव में कारोबार कर सकते हैं। स्ट्रैडल एकल ऑर्डर है जो एक ही स्ट्राइक पर कॉल और पुट की सुविधा प्रदान करता है। यह ढांचा बेहतर तरलता, टाइट स्प्रेड (खरीदने और बेचने के बीच कम अंतर) और कम हस्तांतरण लागत प्रदान करता है।
एक्सचेंज ने एआई आधारित असिस्टेंट, एपीआई कोपायलट भी लॉन्च किया है, जो है उपयोगकर्ताओं को ट्रेडिंग एपीआई कोड जेनरेट करने और सरल प्रॉम्प्ट के ज़रिये वर्कफ्लो में आगे बढ़ने में मदद करता है, जिससे प्रोग्रामिंग पृष्ठभूमि न भी हो तो ट्रेडर के लिए के लिए उन्नत ट्रेडिंग टूल उपलब्ध हो जाते हैं।
डेल्टा एक्सचेंज की नवीनतम पेशकश एल्गो मार्केटप्लेस है, जो विशेषज्ञों द्वारा तैयार, नियम-आधारित रणनीतियों के ज़रिये क्रिप्टो ट्रेडिंग में भाग लेने का एक नया तरीका है। ग्राहक प्रमाणित ट्रेडर और क्रिएटर द्वारा बनाई गई रणनीतियां परख सकते हैं, प्रदर्शन के आंकड़ों की समीक्षा कर सकते हैं, कुछ ही सेकंड में किसी रणनीति को सब्सक्राइब कर सकते हैं और रणनीति को अपनी ओर से ट्रेड करने दे सकते हैं।
डेल्टा एक्सचेंज के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी, पंकज बलानी ने इंदौर के बढ़ते महत्व पर अपनी टिप्पणी में कहा: “इंदौर हमारे लिए महत्वपूर्ण और तेज़ी से बढ़ता हुआ बाज़ार है, जो मेट्रो शहरों से परे व्यापक बदलाव को दर्शाता है। इंदौर के ट्रेडर क्रिप्टो फ्यूचर और ऑप्शन जैसे परिष्कृत ज़रियों से तेज़ी से जुड़ रहे हैं, और इस वृद्धि से पारदर्शी, अनुपालन योग्य और उच्च-प्रदर्शन वाले प्लेटफॉर्म के निर्माण पर हमारा विशेष ध्यान रेखांकित होता है, जिसमें निर्बाध रुपये में ऑन-रैंप है। हमें लगता है कि इंदौर में दीर्घकालिक स्तर पर सक्रिय डेरिवेटिव ट्रेडर की नई लहर देखने को मिलेगी।”
