चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
* 2014 में शुरू हुए इस अभियान के बाद से अब तक देश भर के ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को 11 करोड़ रुपये से ज़्यादा की 11,029 छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
* इस साल इसके 12वें संस्करण में, 10वीं क्लास पास कर चुकी और आगे की पढ़ाई कर रही छात्राओं (ट्रक ड्राइवर की बेटियों) को 10,000 रुपये की 1000 नई छात्रवृत्ति दी जाएगी।
* यह छात्रवृत्ति इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आवेदक के पिता के पास महिंद्रा का ट्रक है या किसी और ब्रांड का।
पुणे, 13 जनवरी, 2026: महिंद्रा के ट्रक एंड बस व्यवसाय ने अपने मशहूर कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (सीएसआर) कार्यक्रम, महिंद्रा सारथी अभियान का 12वां संस्करण शुरू की घोषणा की है। इसके तहत 10वीं क्लास पास कर चुकी और आगे की पढ़ाई कर रही ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को 10,000 रुपये की 1000 अन्य छात्रवृत्ति देने की योजना है।इस कार्यक्रम का लक्ष्य है, ट्रक ड्राइवरों के उस जज़्बे को सलाम करना और सम्मान देना, जिससे वे अपनी बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने का समान मौका देते हैं और उन्हें 10वीं कक्षा से आगे पढ़ाते हैं। महिंद्रा वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली उन पहली कंपनियों में से एक है जिसने इस पहल की शुरुआत की और ट्रक ड्राइवरों की इस छात्रवृत्ति की पात्र बेटियों को सम्मानित किया। यह पहल 2014 में शुरू हुई थी। इस छात्रवृत्ति को पाने योग्य ट्रक ड्राइवरों की बेटियों का चयन देश भर के 75 से ज़्यादा परिवहन केंद्रों पर एक स्पष्ट, पारदर्शी और स्वतंत्र प्रक्रिया के ज़रिए किया जाएगा। अब तक 11,029 युवतियों को यह छात्रवृत्ति मिल चुकी है।
श्री विनोद सहाय – अध्यक्ष – ट्रक, बस और निर्माण उपकरण, समूह कार्यकारी निदेशक मंडल के सदस्य, ने कहा, “महिंद्रा सारथी अभियान के ज़रिए, हम सिर्फ छात्रवृत्ति ही प्रदान नहीं कर रहे हैं, बल्कि लड़कियों के लिए बेहतर भविष्य की संभावनाएं भी पेश कर रहे हैं और युवाओं के बीच उम्मीद भी जगा रहे हैं। हम उनके भविष्य में निवेश कर, सशक्त महिलाओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं जो हमारे समुदायों और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देंगी।”
महिंद्रा समूह के व्यवसाय प्रमुख – ट्रक, बस और निर्माण उपकरण, डॉ. वेंकट श्रीनिवास ने इस मौके पर कहा, “महिंद्रा सारथी अभियान के ज़रिए हमारी कोशिश है कि न केवल ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को आगे बढ़ने का माहौल मिले बल्कि नए अवसर और प्रेरणा का माहौल भी बने। इस पहल के ज़रिए, हम उनके भविष्य में निवेश करने और मज़बूत, ज़्यादा बराबरी वाले समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहना चाहते हैं, जहां हर लड़की अपनी क्षमता को पूरा करने और भविष्य का नेतृत्व करने का सपना देख सके।”
कंपनी इस छात्रवृत्ति के लिए चुनी गई हर लड़की को सीधे बैंक में 10,000 रुपये का हस्तांतरण करेगी और इस उपलब्धि की पहचान के तौर पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेगी। 1000 बेटियों का सम्मान फरवरी से मार्च 2026 के बीच, महिंद्रा ट्रक एंड बस के नेतृत्व टीम द्वारा चुनिंदा जगहों पर किया जाएगा।
