दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
राष्ट्रीय, मुंबई 11 जनवरी 2026: भारत में टैलेंट को पहचान देने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट एक बार फिर नए जोश, नए जुनून और बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों के सामने लौट रहा है। शो का बहुप्रतीक्षित सीज़न 12 जनवरी से, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सोनी पल चैनल पर प्रीमियर होने जा रहा है।
पिछले कई सीज़नों से इंडियाज़ गॉट टैलेंट ने देश के हर कोने से असाधारण प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। चाहे वह गायन हो, नृत्य, अभिनय, स्टंट, मैजिक, कॉमेडी या कोई अनोखा हुनर यह शो हर उस कलाकार की आवाज़ बना है जो अपने सपनों को साकार करना चाहता है। सीज़न 11 में दर्शकों को पहले से कहीं अधिक दमदार परफॉर्मेंस, भावनात्मक कहानियाँ और रोमांचक टैलेंट देखने को मिलेगा।
भारतीय टेलीविजन परिदृश्य में रणनीतिक बदलावों और दर्शकों की संख्या में प्रगतिशील प्रदर्शन के चलते, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) का फ्री-टू-एयर (एफटीए) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) सोनी पल, हिंदी भाषी क्षेत्रों (एचएसएम) में सबसे तेजी से बढ़ने वाला चैनल बनकर उभरा है।
इंडियाज़ गॉट टैलेंट सिर्फ़ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि देशभर के छोटे शहरों और कस्बों से उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अवसर रहा है। इस सीज़न में भी हुनर के दम पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। नए सीज़न में शो का मंच और भी भव्य बनाया गया है, वहीं प्रतियोगियों की प्रस्तुतियाँ मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देंगी। यह सीज़न न केवल प्रतिभा का उत्सव होगा, बल्कि उन संघर्षों और सपनों की कहानी भी सामने लाएगा, जो हर कलाकार के सफर को खास बनाते हैं।
टैलेंट के इस महासंग्राम ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’ का हिस्सा बनने के लिए देखना न भूलें—12 जनवरी से, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी पल पर।
Promo Links:
1.Facebook : https://www.facebook.com/share/v/18CvFtnjv8/
2. Instagram: https://www.instagram.com/p/DTIGSxyDSKV/
