16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
इंदौर!! ट्रेडिशनल रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं कंट्रीवाइड हॉपकिडो फेडरेशन (इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में ताल कटोरा स्टेडियम,नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कुश्ती का महासंग्राम अंतर्गत नेशनल हापकिडो ( मिक्स मार्शल आर्ट) एवं बेल्ट रेसलिंग कंपीटीशन में ललित कला परिसर,इंदौर के खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर 31 गोल्ड मेडल ,13 सिल्वर मेडल ,6 कांस्य पदक जीतते हुए कुल 50 पदक हासिल किए। उपरोक्त पदकों के आधार पर उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को ओवर ऑल चैंपियनशिप में विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर केरल राज्य एवं तृतीय स्थान पर राजस्थान रहे। साथ ही इंदौर की बरखा कुमावत को वर्ष भर की उपलब्धियों के आधार पर एथलीट ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
प्रतियोगिता में हापकिडो,डेमो,बेल्ट रेसलिंग, मास रेसलिंग एवं जुरखाने के विभिन्न आयु एवं वजन समूह में भाग लेकर ललित कला परिसर के खिलाड़ियों ने निम्नानुसार मेडल जीते 👇
अनाहिता मिश्रा (2 गोल्ड, 1 कांस्य)
आरोही ठाकुर ( 2 गोल्ड)
रीत पांचाल (2 सिल्वर)
मायरा चौरसिया (3 गोल्ड1 कांस्य)
गुंजन नागर (2 गोल्ड,2 सिल्वर)
अन्वेषा दुबे (2 सिल्वर ,1 कांस्य)
मानवी कुमावत (3 गोल्ड 1 सिल्वर)
आरना तिवारी (2 गोल्ड)
प्रज्ञा कुमावत (3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 कांस्य)
आराध्या जैन (2गोल्ड,2सिल्वर)
श्रष्टि गायकवाड़ (4 गोल्ड)
आकृति सिंह (1 गोल्ड,1 कांस्य,)
फाल्गुनी यादव (2गोल्ड, 1कांस्य )
बरखा कुमावत (5 गोल्ड,)
आर्जव जैन (1गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 कांस्य)
कल्प शाह (1गोल्ड,1कांस्य)
अतिशय जैन (1गोल्ड, 1 सिल्वर 1 कांस्य)
अविरल सोनी (3गोल्ड,1कांस्य)
हार्दिक यादव ( 3गोल्ड,1कांस्य)
मध्यप्रदेश टीम के कोच दायित्व का निर्वाह इंदौर के डॉक्टर ललित पानेरी ने किया। इस अवसर पर ललित कला परिसर एवं कंट्रीवाइड हॉपकिडो फेडरेशन (इंडिया) के महासचिव श्री सुदेश कुमार द्वारा सफलता प्राप्त समस्त खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
