अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
भव्य शोभा यात्रा आज,,
जगद्गुरु स्वामी रामानन्दाचार्यजी जयंती महोत्सव,,
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला,,, जगद्गुरु स्वामी रामानन्दाचार्यजी की 726 वीं जयंती व्यापक रूप से मनाए जाने को लेकर नगर के समस्त हिन्दू सनातनी उत्साहित है व नगर में घर-घर जाकर सभी को आयोजन में सहभागिता करने के लिए निमंत्रण दे रहे है। इसी तारतम्य में आयोजन संयोजक विश्वास सोनी व महेश नागर इस अवसर पर अयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए संयोजक विश्वास सोनी ने बताया कि करीब 20 हजार हिन्दू परिवारों के मिलन व लगभग 300 से अधिक संतो से नगर की भूमि पावन होने जा रही है स्वामी रामानन्दाचार्यजी की जयंती का आलम्बन लेकर हिन्दू सनातनी समाज जो कार्य कर रहा है वह आपसी एकता प्रेम समन्वय व समरसता का प्रतीक है जो आज के दौर में जरूरत भी बन गई है। ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से युवाओं में भी धर्म के प्रति जागृति आती है और आपसी वैमनस्य को दूर करने में भी सहायक बनते है।
पूरे आयोजन में नगर की 15 अलग अलग समिति बना कर कार्य सौंपे हैं
नगर के प्रसिद्ध नर नारायण पुरम मेट्रो गार्डन पर होने वालें इस व्यापक धार्मिक आयोजन में मुख्य भूमिका निर्वहित करने वालें मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष नटवर सोनी, राजीव सोनी, कार्यक्रम संयोजक विश्वास सोनी ने बताया पिपलखुटा महंत 1008 दयरामदासजी महाराज के मार्गदर्शन में होने वालें इस धार्मिक अनुष्ठान में महामंडलेश्वर 1008 शांतिस्वरूपानन्द गिरिजी महाराज (उज्जैन), महामंडलेश्वर 1008 भगवानदासजी महाराज (अयोध्या), 108 रविशरणजी महाराज (अयोध्या), गौ भक्त रघुवीरदासजी महाराज (तलावड़ा) 108 सुखाराम दास महाराज ,आचार्य जैमिन जी शुक्ला (दाहोद)
सहित विभिन्न प्रांतों के महामंडलेश्वर, आचार्य संत महात्माओं का आगमन हे जिनकी उपस्थिति में आज रात्रि महाकाल भक्त मधुर गायक नितिन बागवान द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन है कल 10 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 8 बजे नगर में बैंड बाजा ढोल ,ताशे ,बग्गी, आदिवासी नृत्य दल के साथ भव्य शोभा यात्रा में विराजित संत महात्माओं सहित सकल हिन्दू समाज के महिला पुरुषों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 11 बजे से संत-महात्माओं के आशीर्वचन प्राप्त होंगे उसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा।
दोपहर 2 बजे पश्चात आयोजन में शामिल सभी संत-महात्माओं को भेंट विदाई समारोह सम्पादित किया जाएगा। उक्त समस्त कार्यक्रम नगर के प्रमुख स्थान श्री नरनारायण पुरम (मेट्रो गार्डन) पर सम्पादित होने से यहाँ युद्व स्तर पर तैयारियां चल रही है, समिति संत महात्माओं के साथ ही पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के लिए समस्त आयोजन में पर्याप्त रूप से पृथक – पृथक बैठक व्यवस्था कर रही है। समिति ने अंचल के सभी सनातनी धर्मावलंबीयो से सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।
