छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
’नगर पालिका अध्यक्ष कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना’
गौरेला पेंड्रा मरवाही 7 जनवरी 2026
राज्य शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ सहित जीपीएम जिले में 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रुम गौरेला में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी और नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी ने सड़क सुरक्षा माह मनाने का उददेश्य सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन और यातायात व्यवस्था में आम जनों से सहयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता लाने के लिए जागरुकता रथ और हेलमेट बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोेगों को सड़क दुर्घटना की रोकथाम और सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने सपथ दिलायी गई। जागरुकता रैली पुलिस कंट्रोल रुम से प्रारंभ होकर रेल्वे स्टेशन मंगली बाजार बायपास बस स्टैंडए संजय चौक होते हुए पुनः कंट्रोल रुम पंहुच कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी.कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
