ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा
कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन – विधायक पहुंचे फैक्ट्री
इन्दौर , देश के सबसे स्वच्छ शहर इन्दौर के भागीरथपुरा में इन्दौर नगर निगम द्वारा सप्लाई प्रदुषित, गंदा पानी पीने से हुई भीषण त्रासदी एवं मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं है, कि राऊ विधानसभा के रंगवासा ग्राम के इंडस्ट्रीयल एरिया की फेक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी नहर में छोड़े जाने का मामला भी गर्माने लगा है। गौरतलब है कि पिछले एक साल से अधिक समय से रंगवासा क्षेत्र के रहवासियों द्वारा सरपंच से लेकर विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन कोई भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। रंगवासा नहर में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां भी फ़ैल रही है, इसी बात को लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व जनपद सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, किसान नेता जीतू ठाकुर के नेतृत्व में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह गूर्जर मौके पर पहुंचे, उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हम केवल 24 घंटे का समय दे रहे हैं, अगर फैक्ट्रियों का केमीकल युक्त पानी नहर में छोड़ना बंद नहीं किया गया तो हम यहां उग्र आन्दोलन करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी। इधर रंगवासा नहर पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने भी इंडस्ट्रीयल एरिया जहां से केमिकल युक्त पानी नगर में छोड़ा जा रहा है। वहां पहुंचे और फैक्ट्रियों से पानी छोड़े जाने को बंद करने के निर्देश देकर प्रदुषित पानी बंद कराने की कार्रवाई की।
