दीपावली पूजन में वनस्पतियों का विशेष स्थान: प्रकृति, आस्था और समृद्धि का अद्भुत संगमडॉ. प्रियंका ढलवानी सहायक प्राध्यापक,
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
इंदौर , नववर्ष के पावन अवसर पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली। साल के पहले दिन भगवान गणेश के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नजर आईं।
मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष के अवसर पर आज लगभग 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं के खजराना मंदिर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भक्तों में नए साल की शुरुआत गणपति बप्पा के दर्शन से करने की विशेष आस्था है।
भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल के साथ-साथ स्वयंसेवक भी तैनात हैं। भक्तों की सुविधा के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है ताकि दर्शन सुचारु रूप से हो सकें।
मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है।
