राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
एक और रिकॉर्ड अपने नाम: ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 को रॉटन टोमाटोज़ पर मिले परफेक्ट स्कोर
राज एंड डीके की द फैमिली मैन सीज़न 3 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। दुनियाभर से मिल रहा दर्शकों का प्यार और शानदार रिव्यू इसकी गवाही दे रहे हैं। प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम हो रही यह ओरिजिनल सीरीज़ लॉन्च के पहले ही हफ्ते में यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में टॉप पर पहुंच गई। यही नहीं, यह न सिर्फ इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बनी, बल्कि इस फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे मजबूत सीज़न भी साबित हुई।
एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए, सीज़न 3 को इंटरनेशनल लेवल पर जबरदस्त सराहना मिली है और इसे रॉटन टोमेटोज़ पर दुर्लभ 100% स्कोर हासिल हुआ है। दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, सांसें रोक देने वाला रोमांच और राज-डीके की पहचान बन चुकी अनोखी टोन को खास तौर पर सराहा जा रहा है। यह सब मिलकर दिखाता है कि हाई-स्टेक्स स्पाई-एक्शन थ्रिलर के लिए दुनियाभर के दर्शकों में कितनी जबरदस्त दीवानगी है।
https://www.instagram.com/p/DSefULeiGW_/?igsh=MXBsNmhxaWludjExZQ==
सीरीज़ को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर D2R फिल्म्स के तहत बनाया है। सीज़न 3 में एक बार फिर आइकॉनिक जासूस श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) की बहुप्रतीक्षित वापसी हुई है। इस बार कास्ट में जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) की एंट्री भी हुई है। वहीं शरिब हाशमी (जेके तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरी (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी वापस नजर आ रहे हैं। इस सीज़न को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, संवाद सुमित अरोड़ा के हैं, और निर्देशन राज व डीके के साथ इस बार सुमन कुमार और तुषार सेठ ने भी संभाला है।
