Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के...
Spread the love इस त्यौहार के माहौल में,...
कोहरे के चलते आपस में टकराए वाहन, बस समेत कई वाहन जले
मथुरा,। यूपी में मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसके बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 11 वाहन आपस में टकरा गए। पांच बसों समेत 7 वाहनों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिला प्रशासन ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में 25 लोगों के घायल होने के बात कही जा रही है। गंभीर घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख जताया और मृतकों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। घायलों को समुचित इलाज और 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी। सीएम ने कोहरे के चलते होने वाले हादसों पर रोकथाम के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि कोहरे के बावजूद भी एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह की यह घटना घटी, जब घने कोहरे के चलते अचानक एक कार डिवाइडर से टकरा गई, तभी पीछे से एक बस उसी कार में टकरा गई, जिसके बाद एक के बाद एक कई बसें और छोटे वाहन आपस में टकराए। टक्कर इतनी भयानक थी की तुरंत वाहनों में आग लग गई। बता दें आठ बसें और तीन गाड़ियां आपस में टकराई थी जिसमें पांच बसें जलकर ख़ाक हो गई हैं। एसएसपी ने बताया कि दो बस पूरी तरह से जल गई। दो से तीन छोटी गाड़ियां भी जलीं हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे के इस हिस्से में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बसें यात्रियों से भरी थीं। वह खुद सो रहा था जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। यात्रियों के चीखने-पुकाने की आवाजें चारों तरफ गूंजने लगीं। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घने कोहरे को मुख्य वजह माना जा रहा है। सीएम योगी ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मथुरा सड़क हादसे में आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।
