2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- आज राम मंदिर का निर्माण हो गया पूरा
अयोध्या,। राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहरा गया है। 161 फीट की ऊंचाई पर इस केसरिया ध्वज को फहराए जाने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इसके साथ ही राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और इससे उन लोगों की आत्मा को तृप्ति मिली होगी, जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया और अपनी आंखों के सामने सपना साकार होते नहीं देख सके। भागवत ने कहा कि यह धर्म ध्वज वही है, जो रामराज्य के दौरान लहराया गया था। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक रहे अशोक सिंहल, महंत रामचंद्र दास परमहंस और विष्णु हरि डालमिया जैसे लोगों का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अब हमारा यही संकल्प होना चाहिए कि यह धर्म ध्वजा और ऊंची प्रतिष्ठा हासिल करे। हम ऐसे समाज का निर्माण करें, जिसमें समरसता हो और देश समृद्धि के शिखर पर पहुंचे। हिंदू समाज ने लगातार 500 साल और फिर बाद के लंबे आंदोलन में हमने साबित किया कि निरंतरता रहे तो सब हासिल होता है। यही बात हमें भगवान कृष्ण और सूर्य समझाते हैं। सूर्य हर दिन सतत निकलता है और ढलता है, लेकिन उसकी प्रक्रिया कभी रुकती नहीं है। भागवत ने कहा कि हमने जैसा सपना देखा था, उससे भी सुंदर यह मंदिर बन गया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत पवित्र आत्माओं की कल्पना जैसी थी, उससे भी दिव्य यह मंदिर है। यह ध्वजा है। हम जो दृश्य देख रहे हैं, यह हमारे जन्म की सफलता है और सपनों के साकार होने जैसा है। इस मौके पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। धर्म ध्वजा को पीएम मोदी ने फहराया।
