आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
उज्जैन। नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा ने सोमवार को CSP कोतवाली राहुल देशमुख, DSP ट्रैफिक दिलीप कनपुरिया और थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल के साथ शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने हरिफाटक, देवासगेट, फव्वारा चौक, कोयला फाटक, महाकाल क्षेत्र, मक्सी रोड समेत कई स्थानों पर ट्रैफिक दबाव, अवैध पार्किंग, बस-ऑटो स्टॉपेज की अनियमितता और मार्ग अवरोधों की स्थिति का सूक्ष्म अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मौके पर ही टीम को ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाने, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन, और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुचारू यातायात व्यवस्था शहर की मूल आवश्यकता है और पुलिस इसे बेहतर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
अधिकारियों ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और दुकानदारों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ भी सुनीं और सहयोग की अपील की।
निरीक्षण का उद्देश्य आगामी दिनों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सुरक्षित, अनुशासित और सहज यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
