धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveधनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले...
Spread the loveआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैट बॉट से...
Spread the loveमहादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य...
पटना,। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें मौजूदा विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ है। नई सरकार गठन के क्रम में मंगलवार को जदयू विधायकों की बैठक बुलाई गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक भी इसी दिन होगी। दोनों दलों की बैठकों के बाद एनडीए गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा। चूंकि एनडीए की ओर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले ही घोषित किया जा चुका है, अत: यह तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हैं। सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बड़े स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रहीं हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में कुल 36 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इनमें 16 मंत्री भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (रामविलास) से तथा हम और रालोमो से 1-1 मंत्री शामिल होंगे। जानकारी अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की भी पुष्टि हुई है। एनडीए नेताओं का मानना है कि यह समारोह गठबंधन की एकजुटता और चुनावी विजय का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन अनिवार्य है।
चुनाव आयोग ने सभी विजयी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची राजभवन को सौंप दी है और राज्य में आचार संहिता भी समाप्त कर दी गई है। ऐसे में सरकार गठन की प्रक्रिया अब और तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।
