Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
प्रशासन एवं थांदला भाजपा मंडल के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती धूमधाम से मनाई
राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम मैं सैकड़ो की संख्या में लोग हुए शामिल ……मंडल अध्यक्ष .बंटी डामोर
थांदला नगर में प्रशासन एवं भाजपा थांदला मंडल के सहयोग से राष्ट्रीय जनजाति दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई जिस कार्यक्रम में पधारे जनजाति समाज के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पांडा, संजय भाबर एवं थांदला विधानसभा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
राष्ट्र आज स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के महत्व को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। समय के साथ यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में विस्तारित हो गया है, जिसे विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों तथा शैक्षिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है जो जनजातीय नायकों की विरासत को जीवंत करते हैं। भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संग्रहालयों और स्मारकों के विकास पर लगातार ज़ोर दिया है। दस राज्यों में ग्यारह संग्रहालयों को मंज़ूरी दी गई है, जिनमें स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मारक पार्क-सह-संग्रहालय सहित । इसी तरह, आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों पर डिजिटल संग्रहालय आदिवासियों के नाम पर खोलें गए रेलवे विश्वविद्यालय है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन, तांत्या भील विश्वविद्यालय तथा बिरसा मुंडा की मूर्तियाँ जैसे झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा पेटलावद विधानसभा और झाबुआ विधानसभा में सार्वजनिक स्थल देश भर में आदिवासी विरासत को समाहित करने के चल रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। भाजपा ने शनिवार को थांदला में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई इस दौरान नगर की पुरानी मंडी से चल समारोह निकाला अन्य क्षेत्रों से आदिवासी समाज के युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाघ यंत्र के साथ शामिल हुए सांस्कृतिक आयोजन में ढोल मांदल की थाप पर कुर्राटी भर आदिवासी युवा खूब झूमे कई स्थानों पर चल समारोह का स्वागत किया गया बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए और पूरे शहर में भ्रमण करते हुए सूतरेटी रोड नई मंडी में समापन हुआ बिरसा मुंडा जयंती पर उनको नमन किया गया भाजपा के सभी जनजाति समाज के जनप्रतिनिधि अतिथियों ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए लोगों के समक्ष उनके संघर्ष की कहानी बताई गई बताया गया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था यह हुए शामिल कार्यक्रम में पूर्व विधायक कलसिंह भाबर जिला महामंत्री राजेश वसुनिया मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री भारत कटारा मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर जनपद शिक्षा केंद्र थांदला जनपद सीईओ वीरेंद्र बड़ेरिया, खंड शिक्षा अधिकारी बी ई ओ दीपेश सोलंकी, एव जनपद बाबू और सचिव गण भाजपा मीडिया प्रभारी विवेकव्यास
