छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून...
महू । जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सेवा भर्ती कार्यालय महू (म.प्र.) द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉमप्लेकस, इंदौर में 23 नवम्बर 2025 से 05 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों (आगर मालवा, आलीराजपुर, बडवानी, बुरहानपुर, देवास, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजपुर, और उज्जैन) के उम्मीदवार, जिन्होंने अग्निवीर ऑनलाईन सामान्य परीक्षा उर्त्तीण की है, वे इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। परीक्षा उर्त्तीण हुए उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र ईमेल एवं इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से भेज दिए गए है। उम्मीदवार रैली के दिन, रैली प्रवेश पत्र के साथ सभी मूल दस्तावेज और रंगीन फोटो के साथ रैली में भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है, जिसमें बिचौलियों की कोई भूमिका नही है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता पर आधारित है। उम्मीदवार को किसी भी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा नही करना चाहिए जो उन्हें सेवा में भर्ती कराने के लिए वादा करता है।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसका पालन करें। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, महू से 7648815570 पर संपर्क कर सकते है।
