देश के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स देंगे सफलता के मंत्र
इंदौर, 11 नवम्बर 2025 | इनोवेटिव सोच, करियर ओरिएंटेड एजुकेशन और लाइफ चेजिंग प्रोग्राम के लिए पहचाने जाने वाली रेनेसां यूनिवर्सिटी 13 और 14 नवम्बर को दो दिवसीय मैनेजमेंट कॉन्क्लेव ‘थ्राइव 1.0’ का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, आत्म-विकास और आधुनिक प्रबंधन के असली अर्थ से जोड़ना है। आयोजन सुबह 10 बजे से यूनिवर्सिटी कैंपस में शुरू होगा।
कार्यक्रम के बारे में यूनिवर्सिटी के चांसलर स्वप्निल कोठारी ने बताया कि “थ्राइव 1.0 सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ छात्र, पूर्व छात्र और फ्रेंड्स ऑफ रेनेसां (रेनेसां परिवार) मिलकर सीखने और बढ़ने की सोच साझा करेंगे। कॉन्क्लेव में देश के दो दिग्गज वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। डॉ. आर.एल. भाटिया, जो आईआईएम अहमदाबाद के एलुमनस और चेंज मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट हैं, वे “बिल्डिंग कैपेसिटी, कैपेबिलिटी एंड कॉम्पिटेंस” विषय पर बोलेंगे। वे बताएंगे कि किसी संस्था या व्यक्ति के विकास के लिए सही क्षमता, योग्यता और दक्षता का संतुलन क्यों जरूरी है।
आगे श्री कोठारी ने बताया, “दूसरे मुख्य वक्ता होंगे मीनोचर पटेल, जो देश के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और लीडरशिप कोच हैं। उनका विषय होगा “साधारण से असाधारण”। वे बताएंगे कि कैसे हर इंसान अपनी सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर अपनी सीमाओं को तोड़कर असाधारण बन सकता है। यह कॉन्क्लेव खास तौर पर रेनेसां यूनिवर्सिटी के छात्रों, एलुमनाइ और फ्रेंड्स ऑफ रेनेसां (रेनेसां परिवार) के लिए आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन युवाओं को प्रबंधन, संवाद और नेतृत्व के व्यवहारिक पहलुओं को समझने का मौका देगा।”
