दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
“चिकिरी चिकिरी” का संगीत संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, और इसे मोहित चौहान ने गाया है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी में मुख्य भूमिकाओं में राम चरण और जान्हवी कपूर नज़र आएंगे। यह फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले प्रस्तुत की गई है।
संगीत जगत में धूम मचाने वाला गाना “चिकिरी चिकिरी” अब एक वैश्विक सनसनी (Global Phenomenon) बन चुका है। सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना तहलका मचा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो चुके इस गाने ने अब यूट्यूब पर 60 मिलियन+ व्यूज़ और 1.2 मिलियन+ लाइक्स के साथ टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली है, जिससे यह साल के सबसे बड़े वायरल हिट्स में से एक बन गया है।
फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा —
> “#ChikiriChikiri अब एक फिनॉमेनन बन चुका है ❤🔥❤🔥
> यूट्यूब पर ट्रेंडिंग टॉप में, 5 भाषाओं में 60 MILLION+ VIEWS और 1.2 MILLION+ LIKES के साथ 💥💥
> ▶️ [https://bit.ly/ChikiriChikiriVideoSong](https://bit.ly/ChikiriChikiriVideoSong)
> #PEDDI विश्वभर में रिलीज़ होगी 27 मार्च, 2026 को।”
https://www.instagram.com/reel/DQ54q69jPqm/?igsh=MXM0cnc2azZuaG41dw%3D%3D
“चिकिरी चिकिरी” का संगीत ए. आर. रहमान ने कंपोज़ किया है, और इसे मोहित चौहान ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है, जबकि इसके बोल बालाजी ने लिखे हैं। यह गीत कई भाषाओं में प्रस्तुत किया गया है और अपनी लय, रंगीन दृश्यों और बहुसांस्कृतिक आकर्षण के लिए खूब सराहा जा रहा है।
राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म पेड्डी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा वृद्धि सिनेमाज़ के तहत निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
