नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
देहरादून, 2 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 4 नवंबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व नैनीताल के दौरे पर रहेंगी। तीनों जिले हाई अलर्ट पर रहेंगे।
आज राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में प्रातः 10. 30 बजे से दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव व पतंजलि विश्व विद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण समारोह में मौजूद रहेंगे।
समारोह में 54 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, साथ ही 62 शोधार्थियों को पीएचडी, 3 विद्वानों को डी.लिट. की उपाधि और 744 स्नातक व 615 परास्नातक विद्यार्थियों सहित कुल 1424 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सुरक्षा इंतजामों पर कड़ी नजर रखी रहे हैं।
