संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायगढ़ 30 अक्टूबर । मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत शहर में 11 केवी खुले तारों को कवर्ड तारों में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को रायगढ़ शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि आवश्यक तकनीकी कार्य के लिए आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 11 केवी स्टेडियम फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। यह कार्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रकृति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में कमी या वृद्धि संभव है।
बिजली बंद रहने से चक्रधर नगर स्टेडियम, सेठीनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा चौक, बंगला पारा, खेतपारा, PHE ऑफिस, सरला विला, रुपसी गारमेंट्स सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने आवश्यक विद्युत कार्य पूरे कर लें और बिजली पर निर्भर उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। साथ ही संभावित असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।
