ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
_लखनऊ से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत एक बड़े लॉन्च इवेंट के साथ हुई, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, नरपत सिंह भाटी जी, असली वीर जवान और शहीदों के परिवार शामिल हुए।_
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के टीज़र और पोस्टर्स ने दर्शकों को भारतीय सैनिकों की असाधारण कहानी की एक झलक दिखाई थी। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो गया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।दादा किशन की जय टाइटल वाला यह गाना देशभक्ति की गहरी भावना को दर्शाता है, जो फिल्म की आत्मा और जज़्बे को बखूबी बयां करता है।इस गाने का लॉन्च लखनऊ में एक बड़े और जोश से भरे कार्यक्रम में किया गया, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के बेटे नरपत सिंह, चार्ली कंपनी के सैनिकों की भूमिका निभाने वाले कलाकार, रेजांग ला की लड़ाई के दो जीवित वीर सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन रामचंद्र यादव जी और हवलदार निहाल सिंह जी (एसएम) – और शहीदों के परिवार मौजूद थे। जब यह गीत गूंजा, तो माहौल गर्व और देशभक्ति से भर उठा, मानो देश के वीरों के साहस और बलिदान को सलाम किया जा रहा हो।गाने ‘दादा किशन की जय’ का म्यूजिक सलीम-सुलेमान ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इसे सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है।फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध के दौरान हुई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की बहादुरी की कहानी दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने जवानों के साथ मिलकर हर मुश्किल के बावजूद देश की रक्षा की थी। ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदश पंक्ति गूंजती है: “हम पीछे नहीं हटेंगे।”इस फिल्म का डायरेक्शन रजनीश ‘रैज़ी’ घई ने किया है, और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट), और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
