छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
रवीन्द्र बाजपेयी बने अध्यक्ष, डॉ. आनंद शुक्ला महामंत्री
भोपाल। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति वर्ष 2025-27 का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। नई कार्यसमिति की घोषणा संगठन समन्वयक मध्यप्रदेश एवं एनयूजेआई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की।
घोषित सूची के अनुसार रवीन्द्र बाजपेयी (जबलपुर) को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ. आनंद शुक्ला (भोपाल) को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्षों में अरुण पटेल (भोपाल), चेतन अग्रवाल (जबलपुर), प्रकाश त्रिवेदी (इंदौर) और तत्वज्ञ सिंह सिसोदिया (ग्वालियर) शामिल हैं। सचिव पद पर दिनेश शर्मा (भोपाल), संजय पचौरी (जबलपुर), चंपालाल गुर्जर (इंदौर) और दुष्यंत सिंह सिकरवार (ग्वालियर) को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नित्यानंद शर्मा (भोपाल), को दी गई है जबकि संगठन सचिव के रूप में अशोक शर्मा (ओंकारेश्वर) तथा
प्रचार सचिव का पद शीघ्र घोषित किया जाएगा।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से रवि तिवारी, संदीप गहरवार, श्रीमती विधुलता गोस्वामी, दीपक यादव, रवींद्र शाह, चंद्रशेखर नेमा, सुरेंद्र नामदेव, हरिशंकर शर्मा, सुभाष जोशी और उमेश भारद्वाज आदि हैं।
इसके अलावा कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सुरेश शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनयूजेआई),
श्रीमती आभा निगम (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, एनयूजेआई), महेंद्र दुबे (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, एनयूजेआई), रामभुवन सिंह कुशवाह (पूर्व अध्यक्ष) तथा बालमुकुंद भारती (पूर्व अध्यक्ष) शामिल हैं। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है जिसमें चंपालाल गुर्जर को इंदौर संभाग अध्यक्ष और सुभाष जोशी को उज्जैन संभाग अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
नई कार्यसमिति के गठन पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करने की शुभकामनाएँ दीं।
