मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
Spread the loveगेम चेंजर्स’ में अमित त्रिवेदी ने...
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर । सूर्योपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। बिहार और झारखंड समेत समूचे देश में छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उपासकों के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे हुए हैं।
आईटीओ यमुना बैराज पर जगमगा रहे हाथी घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु शास्त्री घाट पर उमड़ पड़े। घाटों पर उषा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।
बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी पर स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे।वाराणसी के घाटों पर भी भीड़ रही। सूर्य देव की उपासना को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था।
