Crime – दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की पोती को ले जाने से रोका तो दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार…
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
Spread the loveमुख्यमंत्री साय ने ‘शौर्यांजलि : बस्तर...
Spread the loveदिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए जा चुके है। उम्मीदवार आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के मध्य नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे तक जारी कर दी जाएगी। प्रचार स्थलों के आवंटन के साथ संवाददाता सम्मेलन रात आठ बजे होगा।
चुनाव समिति के अनुसार, जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए प्रेसिडेंसियल डिबेट दो नवंबर को होगी। अगले दिन तीन नवंबर को नो कैंपेन डे घोषित किया गया है। मतदान चार नवंबर को दो सत्र सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। 9,000 से अधिक विद्यार्थी मतदान करेंगे। चार नवंबर की रात नौ बजे मतगणना शुरू होगी। परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पिछले चुनाव से सबक लेते हुए वामपंथी छात्र संगठन- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन ने साझा मोर्चा बनाने का निर्णय किया है। गठबंधन का उद्देश्य कैंपस में वामपंथ का पारंपरिक प्रभुत्व फिर से हासिल करना है। पिछले चुनाव में आपसी खींचतान का फायदा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मिला और उसने लगभग 10 वर्ष बाद संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी की दिल्ली इकाई के संयुक्त सचिव विकास पटेल ने वाम छात्र संगठनों के इस कदम को राजनीतिक सुविधा का गठबंधन बताया है।
