संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
रायपुर/जगदलपुर 26 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 127 कड़ी का प्रसारण सुना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता से सीधे जुड़ते है और संवाद स्थापित करते हैं। मन की बात कार्यक्रम देश को दिशा प्रदान करता है। हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में प्रकृति से जुड़े महापर्व छठ को श्रद्धा, अपनापन व परंपरा का प्रतीक बताया और समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनायें दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर अंचल का विशेष रूप से उल्लेख करते हुये कहा कि बस्तर के माओवादी क्षेत्र में कभी आतंक का अंधेरा रहता था, वहाँ इस दीपावली में अमन के दीपक से समूचा क्षेत्र रौशन हुआ है। स्वच्छता अभियान को लेकर अंबिकापुर में जागरूकता लाने प्लास्टिक के कचरे के बदले गार्डेन कैफे में लोगों को भरपेट भोजन कराने के नये अनूठे प्रयोग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की।
देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 31अक्टूबर को उनकी 150 वीं जयंती पर आयोजित होने वाली एकता दौड़ में सभी देशवासियों से शामिल होने की अपील की। आने वाले 7 नवम्बर को राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसमें संपूर्ण देश में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुये आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस समूचे देश में हर्षोल्लास से मनाने की बात कही।
नानगूर मण्डल में मन की बात कार्यक्रम श्रवण के दौरान प्रमुख रूप से रजनीश पानीग्राही, नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, रैदू नाग, उपाध्यक्ष जय मोहन शर्मा, जनपद सदस्य पार्वती शर्मा, सरपंच रोहित पंत एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
