Aaj ka Panchang 23 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 23 October 2026:...
Spread the love23 October 2026 Rashifal: आज के...
Spread the love इस त्यौहार के माहौल में,...
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर । पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार से एकबार फिर भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू कर रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की है।
भारत-चीन के बीच साल 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद निलंबित सीधी उड़ान सेवा की दोबारा बहाली पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सीमा गतिरोध के कारण लगातार टल रही थी।गत 31 अगस्त को चीन के तिनजियान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद दिए गए वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा की बहाली को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।
भारत ने 2 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 26 अक्टूबर से चीन के लिए सीधी उड़ान दोबारा शुरू होगी। इंडिगो की तरफ से बताया गया कि 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू करने जा रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की।
भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने को लेकर बीजिंग ने कहा है कि वह चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने, दोनों देशों और उनकी जनता को बेहतर लाभ पहुंचाने तथा एशिया और विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखने में उचित योगदान देने को तैयार है।
