संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
कोरबा, 25 अक्टूबर । जिले के लोकप्रिय बुका पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पालन के कार्य में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष मरावी के रूप में हुई है, जो रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट गांव का रहने वाला था। गाेताखाेराें की मदद से आज शनिवार सुबह आशीष का शव बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आशीष बुका के कॉटेज हाउस में रहकर महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ बुका डैम स्थित फाउटिंग हाउस पर रस्सी के सहारे काम करने गया था। काम पूरा होने के बाद तीनों साथी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे, तभी अचानक आशीष की तबीयत बिगड़ गई और वह गहरे पानी में गिर गया।
उसके दो दोस्तों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। कुछ देर तक खोजबीन के बाद भी जब आशीष का पता नहीं चला, तब साथियों ने बांगो थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन ने नगर सेवा के गोताखोरों की 8 सदस्यीय टीम को बुलाया। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आज शनिवार सुबह लगभग 20 फीट गहराई से आशीष का शव बरामद किया गया।
बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आशीष की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आशीष और उसके दोनों दोस्त बुका में ही रहकर मछली पालन का कार्य करते थे।
