टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी सीजन 3 ने सात देशों में अपने वैश्विक विस्तार को दी गति तीन नए देशों
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love -मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट...
Spread the love इंदौर, 31 अक्टूबर । भारत...
Spread the love 100 से अधिक स्टार्टअप को...
भाेपाल, 23 अक्टूबर । आज गुरुवार काे भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले पावन पर्व भाई दूज की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान है।
प्रेम और समर्पण का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करता है। आप सभी के जीवन में मधुरता अक्षुण्ण रहे, यही मंगलकामना है।
