अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
वाशिंगटन/लंदन, 18 अक्टूबर । यूरोपीय नेताओं ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ एक वर्चुअल कॉल में यूक्रेन के प्रति अपने दृढ़ समर्थन को दोहराया। ब्रिटेन के डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान में कहा कि यूरोपीय नेताओं ने “रूसी आक्रामकता के बावजूद यूक्रेन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता” जताई।
सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा: “यूक्रेन के लिए एक न्यायसंगत और स्थायी शांति ही इस युद्ध को हमेशा के लिए रोकने का एकमात्र तरीका है। प्रवक्ता ने बताया कि नाटो महासचिव मार्क रूट ने भी इस कॉल में हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि युद्धविराम से पहले और बाद में वे यूक्रेन का समर्थन कैसे कर सकते हैं, इस बारे में चर्चा जारी रहेगी।
इससे पहले ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में तीसरी बार हुई बातचीत के बाद यूक्रेन में युद्ध के भविष्य को लेकर मतभेद उभरे। जेलेंस्की ने अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ ट्रंप से कई घंटों तक मुलाकात की। सूत्रों ने इसे तनावपूर्ण और असहज बातचीत बताया। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल यूक्रेन को रूस में दूर तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलें नहीं मिलेंगी। बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद ट्रंप ने यूक्रेन में युद्धविराम पर जोर दिया।
