संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायपुर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा आज शुक्रवार काे मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले की दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 6 करोड़ 13 लाख 34 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की झुरा जलाशय के नहरों की जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी तरह से विकासखण्ड-खड़गवां जलाशय योजना के नहर की जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 93 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना के कार्य को कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से शुक्रवार काे मुख्य अभियंता द्वारा हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति किये गये हैं।
