ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the love ~एक ऐसा धोखा, जो एक...
Spread the loveरायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से...
Spread the love00 24.29 करोड़ के 63 विकास...
जगदलपुर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष आज शुक्रवार थोड़ी देर में लगभग 200 से अधिक नक्सली आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। इन सभी नक्लियों को संविधान की प्रति दी गई है।
आत्मसमर्पण कार्यक्रम जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया है, जहां तीन बसों में नक्सलियों को लाया गया है। इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है। वहीं सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश को कार से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। इन नक्सलियों में आज बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले 140 और कांकेर में पहले आत्मसमर्पण कर चुके लगभग 60 नक्सली शामिल हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार बस्तर में नक्सली संगठन के प्रवक्ता और सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश ने भी आत्मसमर्पण किया था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ का इनाम था। बाकी नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम घोषित था । नक्सली एके-47, इंसास, एसएलआर और . 303 राइफल जैसे लगभग 93 हथियारों के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पर पहुंचे थे, जहां से उन्हें बीजापुर से जगदलपुर बस के माध्यम से लाया गया है।
