Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। पंजाब पुलिस ने कनाडा व पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से छह पिस्तौल व कारतूस बरामद बरामद किये हैं।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के थाना तरसिक्का के डेयरीवाल निवासी अमरबीर सिंह उर्फ अमर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 पिस्तौल, 11 मैगज़ीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार तस्कर हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था। इस संबंध में पुलिस की तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे सीमा पार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस केस में अब तक कुल 9 पिस्तौल, 101 जिंदा कारतूस (.30 बोर), 20 जिंदा कारतूस (9 मिमी) बरामद किए जा चुके हैं।
