ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveएच-ए-एल की विभिन्न इकाइयों ने खरीद,...
Spread the loveइंदौर, 28 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश...
0-4608x2602-0-0#
धमतरी, 13 अक्टूबर । किसानों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के सदस्य आज साेमवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष घनाराम साहू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने एग्री स्टेक पंजीयन, धान खरीद एग्री स्टेक पंजीयन में तकनीकी खामियों से किसान परेशान, कहा त्रुटियों को दूर करे सरकार और समर्थन मूल्य से जुड़ी प्रमुख मांगें रखीं।
किसान यूनियन के सदस्य दीनदयाल, प्रभुराम साहू, प्रेमलाल साहू, सुदर्शन ठाकुर, रघुनाथ साहू ने बताया कि इस वर्ष कई किसानों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है। इसका कारण राजस्व विभाग में तकनीकी त्रुटि (टेक्निकल फॉल्ट) बताया जा रहा है। ऐसे किसानों का नाम धान खरीद सूची से छूटने का खतरा है। यूनियन ने मांग की है कि जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो सका है, उनके धान की खरीद समर्थन मूल्य पर पूर्ववत रूप से की जाए, ताकि कोई भी किसान वंचित न रह जाए। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से मांग की है कि 15 नवंबर की बजाय एक नवंबर से धान खरीद प्रारंभ की जाए और किसानों की संपूर्ण उपज की खरीद की जाए।
धान की खरीद बारहमासी (सालभर) व्यवस्था के तहत की जाए। धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3,100 रुपये से बढ़ाकर 3,280 रुपये किया जाए, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा की गई प्रतिवर्ष की वृद्धि भी शामिल हो। बीज निगम द्वारा खरीदे गए चने की राशि किसानों को शीघ्र भुगतान की जाए। किसानों ने कहा कि यदि एग्री स्टेक पंजीयन की गड़बड़ियां दूर नहीं की गईं तो हजारों किसान अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे। प्रशासन से अपेक्षा है कि सभी किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का अवसर दिया जाए। ज्ञापन प्राप्त कर कलेक्टर ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
