विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
रायपुर, 13 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टरों के बाद 13 अक्टूबर को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित नवीन सभागृह में पुलिस अधीक्षक और डीएफओ कांफ्रेस आयोजित की गई है।एसपी कांफ्रेस सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी एसपी, डीजी कांफ्रेस में शामिल होंगे। वहीं इस बैठक में संभाग के आईजी भी बैठक में मौजूद रहेंगे, और कलेक्टर्स और डीएफओ के साथ संयुक्त बैठक होगी। एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, नक्सलवाद को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री साय सुरक्षा प्रबंधन और डीएफओ के साथ विभागीय समीक्षा भी करेंगे।
एसपी कांफ्रेस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा, फिर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) कांफ्रेस दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें वन नीति, पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस तरह तीन दिवसीय कलेक्टर एसपी ,डीएफओ कांफ्रेस का दो दिनों में ही समापन हो जाएगा। समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।यह शाम 4.15 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच आयोजित है।
