आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
रायगढ़ 13 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र औद्योगिकरण से लगभग बर्बादी के कगार पर पंहुच गया है l घने वन से घिरे इस क्षेत्र में अब जंगल भी घटते जा रहे है l बावजूद इसके औऱ खदानों को शासन से मंजूरी दी जा रही है जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे बैठे है l औद्योगिकरण व कोल माइंस के कारण लगातार घटते जंगल व क़ृषि रकबे से आदिवासी परेशान है l यही वजह है कि अब जल जंगल जमीन बचाने अब क्षेत्र के लोग सड़क पर उतर रहे है l
बनाई कोल ब्लॉक के लिये शासन द्वारा किये जाने वाले भू अर्जन के विरुद्ध भी आज सोमवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पंहुच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्हाेंने पिछले 10वर्षो से जमीन लेने के बाद भी एनटीपीसी व जेएसडबल्यू के भू अर्जन को निरस्त करने व अन्य कंपनी को भी नहीं देने की मांग की है l ग्राम पंचायत नूनदरहा के ग्रामीणों ने दिये ज्ञापन में कहा है कि बनाई कोल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूनदरहा में कोल ब्लॉक के लिये भू अर्जन लगाया गया है l क्षेत्र के किसान जिंदल पॉवर लिमिटेड सहित अन्य किसी कंपनी को भी नहीं देने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया है l कलेक्टर से उन्होंने भू अर्जन निरस्त करने की मांग की है l
