Aaj ka Panchang 3 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 3 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 3 November 2026:...
Spread the love राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 3 November 2026:आचार्य...
‘द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक जबरदस्त सफलता बनकर सामने आई है, जिसने देश भर के लोगों का दिल जीत लिया है। कहना होगा कि आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी यह 7-एपिसोड की सीरीज ने शानदार असर छोड़ा है और नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जो इसे मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा सबूत है। बॉलीवुड की उलझी हुई दुनिया को दिखाते हुए, आर्यन खान ने कहा है कि उन्होंने कहानी बनाते समय रचनात्मक सीमाओं का ध्यान रखा ताकि यह कभी भी असम्मानजनक न लगे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आर्यन खान ने बताया कि टीम ने खुद अपनी सीमाएं तय की थीं, खासकर रचनात्मक आज़ादी को लेकर। उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि हम खुद पर हल्का-फुल्का मज़ाक करें, लेकिन कहीं भी असम्मानजनक न हों। मुझे लगता है कि हमने उस लाइन को सही तरीके से बनाए रखा, और यह सीमाएं हमने खुद तय की थीं, क्योंकि जब आप इंडस्ट्री के बारे में कुछ बना रहे हों और उसी का हिस्सा भी हों, तो उसमें बहुत सम्मान होना ज़रूरी है। मेरा मानना है कि कॉमेडी की सबसे ज़रूरी बात यह है कि लोग खुद पर मज़ाक ले सकें। पहले खुद पर हंसिए, फिर दूसरों में खुशी बांटिए। लोग बहुत ही स्पोर्टिंग रहे, और हमने भी पूरी कोशिश की कि किसी तरह की असम्मानजनक बात न हो, बस हल्के-फुल्के अंदाज़ में खुद पर मज़ाक किया जाए।”
आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड आसमान सिंह (लक्ष्य लालवानी) की कहानी बताती है। यह एक मेहनती आउटसाइडर है, जो बॉलीवुड की फेम, ग्लैमर और पावर गेम्स की दुनिया में खुद को बचाने की कोशिश करता है। ऐसे में यह शो तीखे सैटायर और जोरदार ड्रामा को मिलाते हुए, यह बेझिझक इंडस्ट्री की छिपी हुई हकीकतों को सामने लाता है। और इसे और भी रोमांचक बनाते हैं बॉलीवुड के दिग्गजों जैसे शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर और कई अन्य के अचानक आने वाले कैमियो, जो कहानी में स्टार पावर जोड़ते हैं।
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को आर्यन खान ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि गौरी खान इसे रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं। इस सीरीज़ में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जूयाल, अन्या सिंह, मनोज पहवा, मनीष चौधरी, सहेर बम्बा, गौतमी कपूर, राजत बेदी और अन्य जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं। यह सबसे ज्यादा इंतेज़ार कियाबजा रहा शो नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को प्रीमियर हो चुका है।
