आपका राशिफल 01 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love नई दिल्ली,। लोकसभा अध्यक्ष ओम...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
कोरबा, 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत लैगा गांव में देर रात शनिवार को एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम संतराम यादव बताया जा रहा है, जो पेशे से ट्रक चालक था। संतराम और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। शनिवार रात किसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि संतराम शराब के नशे में था और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के कुछ ही समय बाद संतराम ने भी खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आई, तो पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी दोनों के शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पसान थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
