*राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण प्रतियोगिता व्यंजन प्रतियोगिता एवं निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
थान्दला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा व्यंजन बनाकर महिलाओं को पोषण के प्रति जागरुक किया – बंटी डामोर*
थांदला – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में राष्ट्रीय पोषण माह एवं शासन द्वारा शालाएं विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण का आयोजन किया गया साथ ही पोषण अंतर्गत थांदला परियोजना के ग्राम पंचायत उदयपुरिया में गुरूवार 9 अक्टूबर को पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी में सेक्टर उदेपुरिया मानपुर मियाटी खांदन टिमरवानी मे व्यंजनों का प्रदर्शन किया व्यंजन प्रदर्शनी के आयोजन कार्यक्रम में जिसमें मुख्य अतिथि अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर वही अजजा मोर्चे प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना” मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय डॉक्टर मोहन जी यादव द्वारा संचालित योजना है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को, जो दूर स्थित शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे हैं, विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई है ताकि वे स्कूल तक पहुँच सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मे विद्यार्थियों आत्मनिर्भरता बढ़ाना और शिक्षा को बढ़ावा देना है। और सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण के तहत, भारत सरकार कुपोषण के विभिन्न रूपों से निपटने के लिए ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’ (पोषण अभियान) चलाती है, जिसमें बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को लक्षित किया जाता है. यह पोषण अभियान सितंबर में मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाता है और पोषण-संबंधी व्यवहारों में सुधार के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिसमें स्वच्छ भोजन, स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों का सेवन, और पोषण वाटिका अपनाना शामिल है.
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा भी संबोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा व्यंजन बनाकर महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक एवं पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देकर, विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित किया गया है , जहां स्वदेशी आहार, स्वास्थ्य प्रभावों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई गई है । कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यकर्ता उदेपुरिया सरपंच एवं मंडल महामंत्री भारत कटारा सचिव मसुल वसनिया मौजूद रहे इस कार्यक्रम को सेक्टर की सुपरवाइजर संगीता डामोर ने संबोधित किया इस दौरान उन्होंने व्यंजन बनाने की सरल विधियां बताई गई कि राष्ट्रीय पोषण माह का विषय है स्वादों की दुनिया का जश्न मनाए और यह दुनिया भर के भोजन पर आधारित विविध सांस्कृतिक परंपराओं को पहचानने के बारे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम की महिलाए उपस्थित रही भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल मीडिया संयोजक विवेक व्यास
