ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।
उक्त हेल्पलाइन पर कल 03.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 30 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 24 का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 06 पर कार्यवाही जारी है। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-
1. लोकपरिवहन वाहनों द्वारा रोड़ पर बेतरतीब रूप से खड़े रहने संबंधी।
2. सिग्नल बंद होने व उनका टाइम कम होने संबंधी।
3. रोड़ पर डिवाइडर गलत होने से यातायात बिगड़ने संबंधी।
4. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।
5. लेफ्ट टर्न बाधित करने संबंधी।
6. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।
7. विभिन्न आयोजन के कारण रोड़ पर वाहन पार्किंग से यातायात अवरुद्ध।
8. जाम लगने के संबंध में।
उक्त 30 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर 24 का त्वरित निराकरण कर, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 06 शिकायतों में से कुछ में बताए वाहनों की पहचान कर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
👉 उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक कुल 296 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 264 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 32 शिकायतें इस प्रकार की है-
* गली व रोड़ सकरी होने से यातायात अवरुद्ध।
•सिग्नल खराब या टाइमिंग कम होने।
•लेफ्ट टर्न की जगह कम होने।
•दुकानदारों द्वारा अवैध निर्माण से ट्रैफिक बाधित।
उक्त शिकायतों पर भी अन्य विभागों से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है।
आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर सूचना दें।
