विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
प्रदेश में अगले 3 दिन तक बूंदाबांदी के आसार
भोपाल, 5 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का सिलसिला जारी है। आज रविवार को भी कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है। प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से बारिश हो रही है। हालांकि प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। बाकी के जिलों से 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है। इससे पहले कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 3 दिन बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एक सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो तेज बारिश के आसार भी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव है। इस वजह से बारिश की गतिविधियां जारी है। शनिवार को भी प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर रहा। भोपाल में तेज बारिश हुई। वहीं, इंदौर, बैतूल, दतिया, छतरपुर के खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, देवास, आगर-मालवा में भी हल्की बारिश हुई। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून विदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा। इस बार गुना में सबसे ज्यादा पानी गिरा है, यहां 65.6 इंच बारिश दर्ज हुई। जबकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं। शाजापुर में 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच, खंडवा में 32 इंच, बड़वानी में 33.5 इंच और धार में 33.6 इंच बारिश दर्ज की गई।
