राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
जानें निखिल द्विवेदी की फिल्म ‘बंदर’ के दिलचस्प टाइटल के पीछे की कहानी!
एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने आखिरकार अपनी अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्टेड मच अवेटेड फिल्म बंदर / मंकी इन ए केज के दिलचस्प टाइटल के बारे में खुलकर बात की है। इस फिल्म का नाम सुनते ही लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई थी। ऐसे में निखिल ने खुलकर बताया है कि यह नाम फिल्म की तैयारी के दौरान अपने आप सामने आया था और वे इसे लगभग बदलने वाले थे।
निखिल ने बताया कि “मैंने ‘बंदर’ नाम सजेस्ट किया था, और फिर खुद भी मैने इसके बारे में दो बार सोचा था। लेकिन तब तक अनुराग और बाकी सभी को यह नाम इतना पसंद आने लगा कि उन्होंने कहा, यही नाम रहेगा।”
इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं और यह एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी बताती है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है। निखिल ने नायक की परेशानियों की बात करते हुए बताया है कि ‘बंदर’ (मनकी) का उदाहरण अपने आप सामने आया है।
निखिल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा, “जब मैं किरदार का सफ़र देख रहा था, तो मैंने देखा कि उसको हर कोई मदारी की तरह इधर से उधर नचा रहा था। कई बार अनुराग ने अनजाने में कहा कि सिस्टम उसे एक बंदर की तरह नचा रहा है। और एक दिन उन्होंने यूँ ही इसका ज़िक्र किया, तो मैंने कहा, ‘हम टाइटल ‘बंदर’ क्यों नहीं रख देते?'”
‘बंदर’ का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुआ है। इस फ़िल्म में बॉबी देओल एक ऐसे अवतार में नज़र आए हैं जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। ऐसे में क्रिटिक्स बॉबी के इस पूरे ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं और मानते हैं कि यह उनके करियर के बेस्ट परफॉर्मेंसेस में से एक होने वाली है।
फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभा रही हैं और उन्होंने दिल छू लेने वाला परफॉर्मेंस दिया है। उन्होंने अपने रोल को पूरे विश्वास और सच्चाई से निभाया है, जिससे इस गहरी कहानी में उनकी मौजूदगी पूरी तरह सही लगती है। वहीं, सबा आज़ाद एक युवा और निडर औरत का किरदार निभा रही हैं, जिसे उन्होंने पर्दे पर बेहद असली अंदाज़ में उतारा है। सपना पब्बी फिल्म में एक ऐसा सरप्राइज़ पैकेज हैं, जिसे सिर्फ फिल्म देखकर ही महसूस किया जा सकता है। ऐसे में उनके रोल के बारे में अभी ज़्यादा बताना कहानी का मज़ा खराब कर सकता है।
एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी, जिन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, वे पहले से ही अलग और हटकर कहानियों को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं। वीरे दी वेडिंग और CTRL के बाद अब उन्होंने फिर से एक अनोखी कहानी पर भरोसा जताया है। बता दें को बंदर को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है।
