सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
आकाशवाणी में राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह
इंदौर 30 सितंबर 2025. आकाशवाणी केंद्र इंदौर द्वारा आयोजित राजभाषा पखवाड़े के समापन अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर केन्द्रीय संचार ब्यूरो इंदौर प्रमुख दिलीप सिंह परमार बतौर मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र निदेशक श्री सुदर्शन अंसोलिया ने की। कार्यक्रम में कार्यक्रम हेड श्री ब्रह्म प्रकाश चतुर्वेदी , उप निदेशक श्री अभय गुप्ता सहिता आकाशवाणी केंद्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सभी मंचीय गणमान्य जनों ने हिन्दी के शतप्रतिशत उपयोग करने के साथ ही उसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया। श्री परमार ने कहा कि विश्व पटल पर हिन्दी हमारी शान और पहचान है। वहीं श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कई भाषा सिखी जा सकती है ,परन्तु हिन्दी को आत्मसात करें और पूरा प्रयास हो कि हिन्दी की शुद्धता बनी रहै। केन्द्र निदेशक श्री अंसोलिया ने कहा कि अहिन्दी क्षेत्र के लोग भी हिन्दी सीखना और बोलना चाहते है और वह ऐसा कर भी रहै है। उन्होंने कहा कि हिन्दी हिन्दुस्तान को जोडती है, और भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
