Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
– झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
रायपुर, 30 सितंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़क संपर्क प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। योजना अंतर्गत विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी।
यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए दो राज्य को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम की दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, बल्कि शहरी इलाकों को भी सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को लाभ होगा। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इन क्षेत्रों तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु सड़कों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि आने वाले समय में जशपुर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और आधुनिक यातायात सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनकर उभरे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था और विकास को निरंतर गति मिलती रहे।
