छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
रायपुर, 30 सितंबर । रेलवे सुरक्षा बल रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने बीती देर रात संयुक्त कार्रवाई में रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया है ।
रायपुर रेलवे पुलिस ने आज मंगलवार काे जानकारी दी है कि आरोपित का नाम मिथुन दिग्गल (26 वर्ष), निवासी ग्राम परमपंगा, टीटामाहा, जिला कंधमॉल, बटागुड़ा, ओडिशा बताया गया है । पूछताछ में उसने रेलवे पुलिस को बताया है कि उसने दो बैग में 8 बंडल गांजा बस के जरिए ओडिशा से रायपुर लाया था और ट्रेन के जनरल कोच के टिकट के साथ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी। आबकारी विभाग ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी ) के तहत मामला दर्ज किया है। गांजे को जब्त कर लिया गया है। आरोपित को आज (मंगलवार) विशेष एनडीपीएस न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ए.जेड. चौधरी, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे, आरक्षक घम्मन मीणा समेत अन्य साथ ही आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे, निरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, उप निरीक्षक नीलम सवर्णकार और प्रीति कुशवाह की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
