MP में फर्जी दस्तावेजों से बने भारतीय पासपोर्ट का खुलासा, 31 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट निरस्त
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेज के...
Spread the loveग्वालियर मध्य प्रदेश में फर्जी दस्तावेज के...
Spread the loveमहू आशापुरा में विकसित हो रही कामधेनु...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
करूर, 29 सितंबर । तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इलाके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज करूर के वेलायुधमपालयम में भगदड़ वाले इलाके का दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। निर्मला सीतारमण भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से भी मुलाकात करने वाली हैं। केंद्रीय मंत्री मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगी तथा घायलों को हाल जानेंगी।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के वेत्री कागमगन नेता विजय की ओर से आयोजित एक चुनावी रैली में अचानक भगदड़ मच गयी थी। करूर ज़िले के वेलायुधमपालयम में चुनाव प्रचार के दौरान मची इस भगदड़ में दबने से 41 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
