बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
इंदौर में आज राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विभूषित
इंदौर, 28 सितम्बर । मध्य प्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इंदौर में आयोजित दो दिवसीय “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण एवं संगीत संध्या का मुख्य कार्यक्रम आज रविवार शाम को इंदौर के वीआईपी परस्पर नगर स्थित लता मंगेशकर सभागार आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में वर्ष 2024 के लिए सुविख्यात संगीत निर्देशक शंकर-एहसान लॉय, मुम्बई एवं वर्ष 2025 के लिए सुप्रतिष्ठित पार्श्व गायक सोनू निगम, मुम्बई को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित किया जाएगा।
इससे पहले शनिवार देर शाम इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा इस दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया जा चुका है। पहले दिन “अमर लता हमारी लता… सुगम-संगीत संध्या” के नाम से आयोजित समारोह में स्थानीय कलाकार सृष्टि जगताप, निष्ठा कंडारा, शुभ्रा अग्निहोत्री, मानसी पाण्डे, साना जैन, गुरुषा दुबे, स्वरांश पाठक, कार्तिक जोशी, अपर्णा सेन, सनाया दहाले, मोना ठाकुर और हर्षद शेंवगांवकर आदि कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी।
समारोह के दूसरे दिन यानी आज शाम 7 बजे से सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की जयंती पर आयोजित मुख्य समारोह में वर्ष 2024 के लिए यह सम्मान प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय को प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में यह सम्मान प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को दिया जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण एक वर्ष संगीत निर्देशन एवं दूसरे वर्ष पार्श्व गायन के क्षेत्र में दिया जाता है। अलंकरण के उपरान्त संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पार्श्व गायक अंकित तिवारी एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
